मुठभेड़ में ढेर हुआ अपराध का नेटवर्क, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
मुठभेड़ में ढेर हुआ अपराध का नेटवर्क, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
इटावा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
भरथना थाना क्षेत्र के घसारा तिराहा पर चेकिंग
के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
*मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश विश्वनाथ उर्फ बीपी निवासी इकदिल के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।*
*👉 2 अवैध तमंचा (.315 बोर)6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस ₹53,700 नकद 1 पल्सर मोटरसाइकिल*
पूछताछ में आरोपियों ने 27 अप्रैल को एक किराना व्यापारी से लूट की घटना कबूल की।
अपराध का लंबा रिकॉर्ड:
एक आरोपी पर 17 और दूसरे पर 5 मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिससे इनके शातिर होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
*इटावा पुलिस का सख्त संदेश: “अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं*


Subscribe to my channel