उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

बोर्ड बैठक में विकास प्रस्ताव पास, बरसात से पहले नालों की सफाई के निर्देश

बोर्ड बैठक में विकास प्रस्ताव पास, बरसात से पहले नालों की सफाई के निर्देश

भरथना

नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक सोमवार को पालिका सभागार में चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद सभासदों ने विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे, जिन पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए।

अधिकारियों के साथ वार्तालाप

बैठक में लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विवरण एवं वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट को पढ़कर सुनाया गया। विचार-विमर्श के उपरांत सभी सदस्यों ने बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। करीब 27.13 लाख रुपये के अनुमानित घाटे को पूरा करने के लिए अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा एवं चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य, पथ प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रस्ताव रखे। इसके साथ ही बरसात से पूर्व नगर के सभी नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बारातघरों की मरम्मत, विभिन्न सड़कों के निर्माण, वॉटर कूलरों की मरम्मत तथा शासन को नई योजनाओं के प्रस्ताव (डीपीआर) भेजने सहित जनहित से जुड़े कार्यों को भी मंजूरी दी गई।

इस दौरान चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू एवं अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा ने सभासदों और नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सहयोग करने तथा पालिका के बकाया करों का समय से भुगतान करने की अपील की।

बैठक में सभासद सीमा, मीरा, रीना देवी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चॉदनी, वीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज, भीखम सिंह, राममूर्ति गुप्ता, रीना यादव, राजीव कुमार तिवारी, आरती यादव, प्रमेन्द्र कुमार, रोहित भंसाली, प्रबल कश्यप, शशांक यादव, सुशील पोरवाल, किरन पोरवाल, नूरबानों, रेखा देवी सहित नामित सभासद ममता गुप्ता, चरन सिंह चक, मंगल सिंह भदौरिया, श्यामजी पोरवाल नेक्से, चन्द्र प्रताप दुबे आदि मौजूद रहे। इसके अलावा लिपिक आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, मोहित यादव, अरविन्द रावत, राहुल त्रिपाठी, जलकल पर्यवेक्षक अशोक यादव, सफाई प्रभारी पंकज दुबे, महेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button