उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन में छूटा बैग, RPF-GRP की तत्परता से यात्री को मिला सुरक्षित सामान

स्टेशन पर चेकिंग करने के दौरानचलती ट्रेन में छूटा बैग, RPF-GRP की तत्परता से यात्री को मिला सुरक्षित सामान

भरथना

शनिवार सुबह एक परिवार की रेल यात्रा उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब ट्रेन में सवार होने के बाद उनका बैग प्लेटफॉर्म पर ही छूट गया। हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की तेजी से कार्रवाई के चलते बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

जनपद औरैया के कुदरकोट निवासी गौरव शर्मा अपने परिवार के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 3 से ट्रेन संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस द्वारा नई दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, उन्हें याद आया कि उनका एक बैग प्लेटफॉर्म पर ही रह गया है। घबराए यात्री ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सूचना दी।

बैग में कपड़ों के अलावा सोने का मंगलसूत्र, करीब 1800 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज रखे थे, जिनकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई।

सूचना मिलते ही RPF और GRP की टीम सक्रिय हो गई। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में प्लेटफॉर्म पर खोजबीन की गई और कुछ ही समय में बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बाद में गौरव शर्मा के भरथना स्टेशन लौटने पर उन्हें उनका सामान सकुशल सौंप दिया गया।

अपना खोया सामान सुरक्षित मिलने पर गौरव शर्मा ने रेलवे पुलिस और स्टेशन प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button