ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी की गला दबा कर हत्या करने के बाद। करंट से मरने की साजिश किया गया। बलौदा पुलिस ने आखिर सच्चाई का पता लगा ही लिया।

बलौदा में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, फिर करंट हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार,,, जांजगीर-चांपा।

 बलौदा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। मामले में मृतिका के पति महेन्द्र कुमार मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।आरोपी महेंद्र कुमार मिरी थाना बलौदा।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की गला दबाकर हत्या की और बाद में इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने जैसा दृश्य तैयार किया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को भ्रामक सूचना देते हुए बताया कि उसकी पत्नी की मौत करंट लगने से हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों व आरोपी से पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध होने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते 28-29 अप्रैल की दरमियानी रात आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 103 (1) व 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरे मामले की जांच और खुलासे में थाना बलौदा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता से हत्या जैसे गंभीर अपराध का शीघ्र पर्दाफाश हो सका।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button