धनबाद में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित मैरिज हॉल पर निगम की सख्ती

👉रजिस्ट्रेशन नहीं तो कार्रवाई तय: धनबाद नगर निगम का अल्टीमेटम
👉मैरिज हॉल और रिजॉर्ट्स पर चला निगम का डंडा, कई बिना लाइसेंस पाए गए
👉बैंक्वेट हॉल संचालकों को चेतावनी, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन
धनबाद। नगर निगम ने शहर में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल और रिजॉर्ट्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार के निर्देश पर बुधवार को इंफोर्समेंट टीम ने विभिन्न इलाकों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
जांच के दौरान पंचशील मैरिज हाल, तमाशा मैरिज हाल, आमंत्रण मैरिज हाल, ट्यूलिप मैरिज हाल, मिलानो मैरिज हाल, द रीत मैरिज हाल एंड रिजॉर्ट, गीता रानी मैरिज हाल, टीएमजी रिजॉर्ट एंड मैरिज हाल, सेलिब्रेशन मैरिज हाल एंड रेस्टोरेंट, एसबी इंटरनेशनल बैंक्वेट हॉल सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में सामने आया कि अधिकांश प्रतिष्ठानों के पास आवश्यक रजिस्ट्रेशन नहीं है। इस पर निगम ने सभी संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel