ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि विभाग की वेबसाइट पर बुकिंग से ही मिलेगा खरीफ फसलों का बीज

कृषि विभाग की वेबसाइट पर बुकिंग से ही मिलेगा खरीफ फसलों का बीज

जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

 खरीफ में बोई जाने वाली फसलों जैसे धान,मक्का, अरहर, उर्द, मूंग, ढैंचा,तिल आदि का बीज कृषि विभाग की वेबसाइट upagriculture.com पर आनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा । अतः समस्त किसान भाइयों एवं बहनों से अनुरोध है कि खरीफ में बोई जाने वाली फसलों के सामान्य, संकर एवं मिनी किट बीज अनुदान पर प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण अàवश्य करायें । कृषि विभाग की वेबसाइट पर दिनांक 22 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है । लक्ष्य से अधिक पंजीकरण होने कृषक का चयन आनलाइन लाटरी के द्वारा किया जायेगा तथा कृषक की जोत के आधार पर पीओएस मशीन से बीज दिया जायेगा । । यह जानकारी विकासखंड मनकापुर के रवि प्रताप सिंह एडीओ एजी द्वारा दी गई ।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button