
गुप्त सूचना पर CISF का एक्शन, बरोरा में मिनी हाईवा से अवैध कोयला बरामद
बाघमारा/धनबाद:
बरोरा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में फिटर बारेककर के समीप Central Industrial Security Force (CISF) ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान एक मिनी हाईवा को रोककर जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध रूप से लदा कोयला बरामद हुआ। CISF की टीम ने मौके पर ही कोयले को जब्त कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को अवैध खनन और तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। CISF ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Subscribe to my channel