ब्रेकिंग न्यूज़

गोण्डा /मनकापुर-बभनान मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 घायल — तीन की हालत गंभीर

गोण्डा /मनकापुर-बभनान मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 घायल — तीन की हालत गंभीर

जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा, मनकापुर (शनिवार )को मनकापुर-बभनान मार्ग पर स्थित लट्टू सिंह फार्म चौराहा के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा लट्टू सिंह फार्म के पास उस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल और मारुति कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में बल्लीपुर निवासी सनी देओल (30 वर्ष), उनकी बहन सुमित्रा (28 वर्ष) और पांच वर्षीय कीर्ति शामिल हैं। ये तीनों मोटरसाइकिल से मनकापुर की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर कार सवार बखरौली (थाना छपिया) निवासी नौशाद पुत्र करीमुल्ला और उनकी भाभी भी घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनकापुर पहुंचाया। वहां तैनात डॉक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि सनी देओल, सुमित्रा और कीर्ति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि नौशाद का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button