मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News पेटलवाद विधनसभा में विधायक वालसिंह मेड़ा के नेतृत्व में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुवे भाजपा के जमीनी कार्यक्रता

रिपोर्टर आकाश डामोर झाबुआ मध्यप्रदेश

विधानसभा चुनाव 2023 की सरगर्मियां बढ़ती जा रही है इसको लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में लगे हुए हैं भगवा जिले की पेटलावद विधानसभा 195 के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने विधायक वॉल सिंह मैडा के नेतृत्व में भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। मामला पालड़ी गांव का है जो भाजपा के सांसद गुमानसिंह डामोर के गृह क्षेत्र ग्रह ग्राम से लगा हुवा है। जहां युवा मोर्चा राम मंडल के महामंत्री रवि सोलंकी, बदल गोरी पंचायत सदस्य, अशीष परमार मिडिया प्रभारी, मानसिंह भुरिया उपसरपंच समेत 30 से 40 युवा कार्यकर्ता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।विधायक वालसिंह मेड़ा का कहना– बीजेपी सरकार में सब परेशान हो गए हैं गरीब किसान मजदूर सभी पर अत्याचार व शोषण होता जा रहा है। सभी परेशान हो गए हैं। भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। महंगाई बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार में गरीबों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है। हम सब मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ लडाई लड़ेंगे सरकार की किसान विरोधी नीतियों और नाकामियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए कार्यक्रता प्यार चंदमारू को रामा ब्लॉक किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रवि सोलंकी को किसान प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। दोनों की नियुक्ति पर। विधायक वालसिंह मेड़ा समेत कांग्रेसजनो ने बधाई दी है वह नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button