गोंडा :मनकापुर के साहित्यकारों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर देश के प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. सतीश आर्य के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोंडा :मनकापुर के साहित्यकारों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर देश के प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. सतीश आर्य के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

गोण्डा /मनकापुर के साहित्यकारों का कहना है कि डॉ. सतीश आर्य ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में गोंडा जनपद का नाम रोशन किया है। ऐसे में उनके परिवार को सहयोग देना सरकार की जिम्मेदारी है।
पत्र में यह भी मांग की गई है कि उनके पैतृक ग्राम भिटौरा में “डॉ. सतीश आर्य पुस्तकालय” की स्थापना की जाए। साथ ही मनकापुर स्थित सरजू सिंह तिराहे का नाम बदलकर “डॉ. सतीश आर्य तिराहा” किया जाए तथा जनपद स्तर पर उनके नाम से एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।
साहित्यकारों के साथ-साथ नगर के बुद्धिजीवियों ने भी सरकार से इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की है। उनका मानना है कि डॉ. सतीश आर्य जैसे महान रचनाकार की स्मृति में ऐसे कार्य किए जाने से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगी।

Subscribe to my channel