उत्तरप्रदेश

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

10 अप्रैल 2026 : भरथना में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभभरथना।

शुक्रवार को महावीर नगर से प्रारंभ हुई भव्य विशाल कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर दान सहाय, दुर्गा मंदिर, होमगंज मंदिर, शिव मंदिर एवं नरसिंह मंदिर से गुजरकर कथा स्थल ओम कृष्ण गार्डन पहुंची, जहां विधिवत रूप से यात्रा का समापन किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा का शुभारंभ नगर में भ्रमण करते हुए भागवत का आरंभ

आयोजकों द्वारा बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 10 अप्रैल, शुक्रवार से प्रारंभ होकर 16 अप्रैल, गुरुवार तक चलेगा। कथा का वाचन आचार्य सरल जी महाराज, अच्युतम सेवा परिवार (कानपुर) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन स्थल ओम कृष्ण गार्डन, कक्का का मिल, जवाहर रोड, भरथना निर्धारित किया गया है। कथा के समापन उपरांत 17 अप्रैल, शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

इस आयोजन में मुख्य रूप से जागेश्वर दयाल पोरवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आशा पोरवाल, गौरव पोरवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनामिका पोरवाल का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान रामसेवक गुप्ता, सुशील कुमार पोरवाल, मुरारी लाल पोरवाल, हरिओम पोरवाल, अजय पोरवाल, विजय पोरवाल, प्रेमचंद, बिपिन चंद्र पोरवाल, अमित कौशल, सचिन कौशल, श्यामजी पोरवाल आदि मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button