Madhya Pradesh News : पार्टी द्वारा थाना प्रभारी महोदय को आवेदन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।
थाना ऊन में आवेदन दिया गया

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
दिनांक 13.07.2026 को रात्रि 10 बजे ग्राम सुरपाला निवासी एवं बहुजन समाज पार्टी खरगोन जिला के विधानसभा उपाध्यक्ष श्री दिनेश पाटीदार पिता नाना जी के साथ भाजपा छोड़ बसपा में शामिल होने परगाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आज बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पुलिस थाना ऊन, जिला खरगोन पहुंचा। पार्टी द्वारा थाना प्रभारी महोदय को आवेदन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।

प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित:
1. पूर्व जिलाध्यक्ष माननीय नरेन्द्र कंचोले जी
2. जिला कोषाध्यक्ष माननीय सखाराम रावल जी
3. खरगोन विधानसभा प्रभारी माननीय कैलाश बिलवे जी
4. विधानसभा प्रभारी माननीय विकास भालसे जी
5. विधानसभा अध्यक्ष माननीय अनिल भालसे जी
6. विधानसभा उपाध्यक्ष माननीय दिनेश पाटीदार जी
बहुजन समाज पार्टी अन्याय के खिलाफ हमेशा पीड़ित के साथ खड़ी है। दोषियों पर शीघ्र FIR दर्ज कर कानूनी कार्यवाही हो।


Subscribe to my channel