ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : सीईओ जिला पंचायत की उपस्थिति में NITI TARA प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

आकांक्षी विकासखंडों के विकास संकेतकों में सुधार के लिए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण डेटा आधारित योजना निर्माण एवं नियमित मॉनिटरिंग पर दिया गया जोर

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

खरगोन 14 जुलाई 2026। आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा विकसित NITI TARA (Toolkit for Analysis, Review & Action) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभागृह, खरगोन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री मिलिंद कुमार नागदेवे की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री नीरज अमझेरा ने किया। इस अवसर पर श्री अमित जैन द्वारा NITI TARA प्लेटफॉर्म के संचालन, डेटा आधारित योजना निर्माण, मॉनिटरिंग, समीक्षा एवं कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में आकांक्षी विकासखंड भगवानपुरा एवं झिरन्या से संबंधित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने सहभागिता की। अधिकारियों को साक्ष्य-आधारित योजना निर्माण, गुणवत्तापूर्ण डेटा प्रबंधन तथा प्रभावी समीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री नागदेवे ने अधिकारियों से NITI TARA प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करते हुए समयबद्ध रूप से डेटा अद्यतन करने तथा नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बेहतर डेटा प्रबंधन एवं सतत मॉनिटरिंग से आकांक्षी विकासखंडों के विकास संकेतकों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जा सकेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button