ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में BCCL अधिकारियों पर हमला, अपहरण की कोशिश से हड़कंप

👉ब्लॉक-2 क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों का आतंक, दो जीएम पर हमला

👉CCTV जांच करने पहुंचे अधिकारियों को घेरा, अपहरण का प्रयास नाकाम

👉बाघमारा थाना के पास बड़ी वारदात टली, CISF ने संभाली स्थिति

👉BCCL सुरक्षा प्रमुख समेत दो अधिकारी हमले का शिकार, इलाके में दहशत

धनबाद : बीसीसीएल के ब्लॉक-दो क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों का दुस्साहस सामने आया है। सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना की जांच करने पहुंचे बीसीसीएल के जीएम सिक्योरिटी हफीजुल कुरैशी और ब्लॉक-दो के जीएम राजीव रंजन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया।

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। दोनों अधिकारी परियोजना क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्धों ने उन्हें घेर लिया और अचानक धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू कर दी।

स्थिति बिगड़ते देख दोनों अधिकारी किसी तरह वहां से निकलकर बाघमारा थाना की ओर बढ़े, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा जारी रखा। थाना से कुछ दूरी पहले ही आरोपितों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और जबरन उतारने का प्रयास किया। इस दौरान चालक के साथ भी मारपीट की गई और वाहन की चाबी छीन ली गई।

हमलावर दोनों अधिकारियों को दूसरे वाहन में बैठाकर अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी तरह दोनों अधिकारी मौके से भागकर थाना परिसर में घुस गए और अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद जीएम सिक्योरिटी को सुरक्षित ब्लॉक-दो कार्यालय पहुंचाया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जीएम सिक्योरिटी हफीजुल कुरैशी ने बताया कि जांच के दौरान अज्ञात लोगों ने उनका कॉलर पकड़कर जबरन ले जाने की कोशिश की। मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button