ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान जन्मोत्सव पर रामभक्तों के द्वारा 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गोवर्धन चौक स्थित श्री राम मंदिर में रामभक्तों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी सनातन धर्मावलंबियों ने मिलकर हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ किया, और इसके पश्चात खिचड़ी का भव्य भोग प्रसाद भंडारा भी आयोजित किया गया।
श्रीमती नीलम मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन ने न केवल आस्था और श्रद्धा को दर्शाया, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया। इस अवसर पर विघ्नेश्वर ठाकुर, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे, जिन्होंने इस धार्मिक आयोजन में अपनी भागीदारी दी और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Subscribe to my channel