खोया मोबाइल मिला: जोगता पुलिस की तत्परता से युवक को लौटा भरोसा

👉जोगता थाना की सक्रियता, डेढ़ साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल
👉तकनीकी जांच बनी सहारा, सिजुआ से गायब मोबाइल बरामद
👉पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, मोबाइल पाकर खिले युवक के चेहरे
जोगता/धनबाद:
जोगता थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गुम हुआ मोबाइल आखिरकार उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगता थाना अंतर्गत ग्राम पुराना श्याम बाजार निवासी शिवम कुमार गुप्ता (पिता – रामजी प्रसाद गुप्ता) का Tecno Spark 10c मोबाइल दिनांक 01 दिसंबर 2024 को सिजुआ 10 नम्बर मोड़ के समीप गुम हो गया था। इस संबंध में उन्होंने जोगता थाना में सन्हा दर्ज कराया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जोगता थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से मोबाइल की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास और तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए आखिरकार दिनांक 02 अप्रैल 2026 को उक्त मोबाइल को बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के बाद पु०अ०नि० अकबर अहमद खान ने मोबाइल के पंजीकृत मालिक शिवम कुमार गुप्ता को थाना पर बुलाकर विधिवत सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर शिवम कुमार गुप्ता ने जोगता पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सफल कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि अगर सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो गुम हुए सामान को भी वापस पाया जा सकता है। साथ ही, यह घटना आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का काम करती है।

Subscribe to my channel