ब्रेकिंग न्यूज़

मनकापुर कांग्रेसी नेता वृद्ध घनश्याम शुक्ला का निधन

मनकापुर कांग्रेसी नेता वृद्ध घनश्याम शुक्ला का निधन

गोण्डा :मनकापुर – वृद्ध कांग्रेसी नेता घनश्याम शुक्ला का निधन रविवार की सुबह उनके निज निवास स्थान शास्त्री नगर पर सुबह 8:00 बजे हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे महेवा नानकार के वह पूर्व प्रधान भी रह चुके थे। जिले के कांग्रेस के बड़े नेताओं में उनकी गणना की जाती थी, समाज सेवा के क्षेत्र में भी उन्होंने गरीबों की बहुत मदद की है। उनके निधन से मनकापुर में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख यू पी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बबलू सोनी, लाल मुन्ना पांडे, सभासद वैभव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि तथा मनकापुर के सम्मानित लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button