उत्तरप्रदेश

शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल का नाम

शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल का नाम

भरथना

बकेवर रोड ग्राम मोढ़ी के समीप स्थित एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल ने इस वर्ष इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।

अच्छे नंबरों से पास आए हुए बच्चे प्रिंसिपल के साथ मैं टीचर

विद्यालय की छात्रा पायल ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका ने 85.6 प्रतिशत, रामयश ने 85.4 प्रतिशत, भावना ने 80.2 प्रतिशत, वैभव गुप्ता ने 77.2 प्रतिशत, अभिमन्यु ने 76.8 प्रतिशत तथा आयुषी 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के चेयरमैन एम.एस. कुशवाह व विद्यालय के डायरेक्टर प्रबल प्रताप सिंह ने सयुक्त रूप से विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर बधाई दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button