ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh गौरिहार तहसील ने पूर्ण किया एचएलबी का कार्य

हरपालपुर, लवकुशनगर एवं चंदला निकायों ने भी पूर्ण किया मकान गणना का कार्य, समय सीमा से पहले किया मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य

राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान गणना का कार्य जारी है। इसी क्रम में गौरिहार तहसील ने सबसे पहले एचएलबी का कार्य पूर्ण कर लिया है। इसके अलावा हरपालपुर, लवकुशनगर एवं चंदला निकायों ने भी शतप्रतिशत मकान गणना का कार्य पूरा किया है। कार्य पूर्ण करने पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी पार्थ जैसवाल ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों बधाई दी है।
कलेक्टर ने सभी प्रगणकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जिम्मेदारी और समर्पण से ही जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है। एसडीएम बलबीर रमन ने प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित भी किया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button