Madhya Pradesh लोकेशन कसरावद तहसील जिला खरगोन, जनगणना कार्य के प्रथम चरण में खरगोन जिले में कसरावद को प्रथम स्थान मिला

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
जनगणना कार्य के प्रथम चरण मैं कसरावद तहसील के प्रगणकों द्वारा लगनशीलता से कार्य करने पर कसरावद तहसील को जिले में प्रथम स्थान दिलाने पर एवं कसरावद नगर पंचायत को जिले एवं संभाग में प्रथम स्थान मिलने पर आज कसरावद के एक निजी गार्डन में कसरावद एसडीएम की अध्यक्षता में कसरावद तहसील के प्रगणकों का सम्मान समारोह रखा गया, जनगणना कार्य प्रभारी विजय वर्मा ने इस अवसर पर बताया कि एसडीएम सत्येंद्र बेरवा तहसीलदार मुकेश मचार एवं सीएमओ कमलेश गोले के नेतृत्व में समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने प्रशासनिक दक्षता एवं समर्पण के साथ कार्य को अंजाम दिया इस अवसर पर कसरावद सीएमओ कमलेश गोले ने बताया कि एसडीएम सत्येंद्र बेरवा द्वारा दिए गए प्रभावी प्रशिक्षण सतत मॉनिटरिंग एवं प्रेरणादाई मार्गदर्शन के कारण यह ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई इस अवसर पर एसडीएम सत्येंद्र बेरवा से पूछा कि कसरावद तहसील जिले में प्रथम स्थान पर आई है इस अवसर पर वे कर्मचारियों को क्या संदेश देना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने जिस लगन मेहनत से काम किया उसके फल स्वरुप हमलोग जिले में प्रथम आए हैं की अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों को बधाई दी उक्त अवसर पर विजय यादव, अजय कर्मा, रूपेश कानूनगो, एसके , साबिर खान, दिलीप यादव,मोहन यादव, नरेंद्र पाटीदार एवं महिला बाल विकास की समस्त कार्यकर्ता एवं सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे



Subscribe to my channel