IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

होली प्वाइंट का शानदार रहा 12वीं का परीक्षाफल

होली प्वाइंट का शानदार रहा 12वीं का परीक्षाफल

भरथना

इटावा रोड विवेक विहार स्थित होली प्वाइंट एकेडमी, का सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन का सीनियर सेकेण्ड्री (12वीं) का परीक्षाफल शानदार रहा। विद्यालय परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

सम्मानित किए हुए बच्चे अध्यापकों के साथ

विद्यालय की छात्रा महक ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, यश ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, हर्ष कुमार व शिवांशु शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के शानदार परीक्षाफल पर श्याम सुन्दर चौरासिया डा0 योगेन्द्र दुबे, पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, पूर्व राज्य मंत्री श्रीकृष्ण यादव, नगर पालिकाध्यक्ष अजय यादव, करूणा शंकर दुबे के अतिरिक्त नगर के विशिष्ट नागरिकों रवि मिश्रा, भगवान पोरवाल, डा0 समीर पाण्डेय, राजेन्द्र दीक्षित एवं सुबोध कुमार दीक्षित एडवोकेट आदि ने संस्था के डायरेक्टर डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा को बधाई दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button