Prateek yadav Death News LIVE: प्रीतक यादव का कल लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह
Prateek Yadav Death LIVE Updates: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. वे पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे.
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और SP प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया. उनकी उम्र 38 साल थी. प्रतीक यादव बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति थे और पिछले कुछ दिनों पारिवारिक कलह की खबरें भी सामने आई थीं. प्रतीक को आज यानी बुधवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पिछले कुछ वक्त से प्रतीक यादव बीमार चल रहे थे. कुछ हफ़्ते पहले, उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अखिलेश यादव भी उनसे मिलने गए थे. जब उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ, तो उन्हें वापस घर ले आया गया था.
प्रतीक यादव की मौत की मौत के पीछे की वजह कौन सी बीमारी है, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव की मौत हृदय गति रुकने से हुई: PM रिपोर्ट
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हृदय गति रुकने के कारण बताई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्थिति मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म यानी फेफड़ों की नस में बड़े पैमाने पर खून का थक्का जमने के कारण हुई. 38 वर्षीय प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें बुधवार तड़के लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट में प्रतीक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखे हैं, जो कि पुरानी चोटें बताई जा रही हैं. हृदय गति रुकने से मौत कि पुष्टि हुई है. बीमारी की वजह से उनके बाएं पैर के अंगूठे का नाखून नीला था.
4:12 PM
Prateek Yadav PM Report: फेफड़ों की नस में खून का थक्का जमने से हुई प्रतीक की मौत
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स हुआ, यानी फेफड़ों की नस में खून का थक्का जमने से दिल और सांस दोनों रुक गए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे हृदय और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक मटेरियल को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा गया है. वहीं विसरा को केमिकल एनालिसिस के लिए सुरक्षित कर संबंधित जांच टीम को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि शरीर पर मिले सभी चोटों के निशान एंटेमॉर्टम यानी मृत्यु से पहले के हैं.
Prateek Yadav Death News: कल लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा प्रतीक का अंतिम संस्कार 
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार कल (गुरुवार) दोपहर 12:30 बजे लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा
.




Subscribe to my channel