गांव मिनकापल्ली थाना मद्देड जिला बिजापुर एवं डब्बामार्का कैंप थाना किस्ताराम जिला सुकमा में सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन

241 बस्तरिया बटालियन, केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल द्वारा दिनांक 28 एवं 29 मार्च 2026 को गांव कागोंपल्ली थाना मोदकपाल, जिला बिजापुर, गांव मिनकापल्ली थाना मद्देड जिला बिजापुर एवं डब्बामार्का कैंप थाना किस्ताराम जिला सुकमा में सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत स्थानीय जनता के लिए पानी टंकी, आम, अमरुद और कठल के पौधे, सोलर लान्टीन, गांव के युवाओं के खेल कुद के लिए किकेट किट, वालीवॉल किट, फुटबाल, कृषि उपयोग सामान, महिलाओं के लिए कढाई, स्टिल डेक्ची, थाली, गिलास, पुरुषों के लिए गमछा, लुंगी, स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नोट बुक्स, स्कूली बैग, वाटर वोटल, पेन्सिल पैकेट, पेंसिल बाक्स, सार्पनर, इरेजर, वालपेन, जिमेटरी बाक्स, व गरीब महिलाओं के लिए साड़ियों, चप्पल का भी वितरण किया गया।

कार्यकम में उपस्थित मुख्य अतिथि मोहित कपुर कमाण्डेन्ट-22 बटालियन द्वारा किया गया उन्होने स्थानीय जनों के प्रति CRPF का ऐसे कार्यकमों की प्रशांसा की और गांव निवासियों की समस्यों को उनके सामने लाने को कहां और जल्द ही उसका निवारण हेतू कार्यवाही करने का आश्वासना दिया। उसके उपरान्त कार्यकम के बारे में हरविन्दर सिंह कमाण्डेन्ट 241 बस्तरिया बटालियन ने बताया कि यह बटालियन स्थानीय लोगों के साथ समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण भाव से कार्य कर रही है। यह सामग्री ग्रामिणों के लिए बहुत ही उपयोगी व लाभकारी है। तथा डब्बामार्का कैंप में आयोजीत कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी-241 बस्तरिया बटालियन द्वारा स्थानीय जनता को संबोधित किया गया।

उपरोक्त सभी कार्यकम में हरविन्दर सिंह, कमाण्डेन्ट 241 बस्तरिया बटालियन, मोहित कपुर कमाण्डेन्ट-22 बटालियन, संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी-241 बस्तरिया बटालियन, राजेश के., सहायक कमाण्डेन्ट समवाय अधिकारी सी/241 बटालियन, निरीक्षक अशोक कुमार समवाय अधिकारी डी/241 बटालियन, के अतिरिक्त, गणेश कामडें SDPO बिजापूर, डी.पी पात्रे, थाना प्रभारी मद्देड, आकाश मासी थाना प्रभारी मोदकपाल, मति शशिकला जबा सरपंच मिनकापल्ली एवं मनोज सरपंच डब्बामार्का के साथ स्थानीय ग्रामीण एवं 241 बस्तरिया बटालियन के जवान मौजूद रहे।

Subscribe to my channel