यदु परिवार का सेवा कार्य बना मिसाल, विगत 4 सालों से रामनवमी के अवसर पर कर रहा शर्बत और पेयजल का वितरण

बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में रामनवमी का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है । इस अवसर यहां प्रतिवर्ष आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण और शहरवासी शामिल होते हैं । ऐसे में श्रद्धालुओं को चैत्र की गर्मी में शीतल पेय पिलाकर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए यदु परिवार द्वारा नगर कमिश्नर कार्यालय के सामने स्थित अपने प्रतिष्ठान से विगत 4 वर्षों से निरन्तर यह सेवा कार्य कर रहा है ।इस वर्ष भी यदु परिवार ने रामनवमी की शोभायात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं को शर्बत और पेयजल का वितरण किया ।
यदु परिवार के सदस्य अमर यदु ने बताया कि रामनवमी में श्रद्धालुओं के लिए यदु परिवार और उनके सहयोगियों के द्वारा यह एक छोटा से प्रयास है । उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को पानी के लिए भटकना न पड़े इसलिए यदु परिवार और उनके मित्रगणों ने यह बीड़ा उठाया है ।अमर यदु ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा यात्रा प्रतिवर्ष भव्य होती जा रही है ,ऐसे में उनके द्वारा इस सेवा कार्य से उन्हें आध्यात्मिक संतुष्टि मिलती है।
Subscribe to my channel