ब्रेकिंग न्यूज़

जिले के ग्राम स्लीमनाबाद निवासी महज एक माह के नन्हें अबू बकर के लिए आयुष्मान भारत योजना वरदान साबित हुई। जन्म के कुछ ही दिनों बाद गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे अबू बकर की सफल सर्जरी मुंबई के एसआरसीसी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कराई गई।

आयुष्मान योजना से नन्हें अबू बकर को मिला नया जीवन,मुंबई में हुई सफल हृदय सर्जरी

सीमित आर्थिक स्थिति वाले परिवार के लिए वरदान बनीं आयुष्मान भारत योजना*

कटनी। जिले के ग्राम स्लीमनाबाद निवासी महज एक माह के नन्हें अबू बकर के लिए आयुष्मान भारत योजना वरदान साबित हुई। जन्म के कुछ ही दिनों बाद गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे अबू बकर की सफल सर्जरी मुंबई के एसआरसीसी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कराई गई।

अबू बकर के जन्म के बाद पिता तालिफ खान सहित पूरा परिवार खुश था। ऐसे में चिकित्सकीय जांच के बाद ज्यों पता चला कि अबू बकर को पैदाइशी हृदय की समस्या है। श्यह जानने के बाद तो पूरे खान परिवार में मानो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार चिंतित हो गया,मासूम बेटे का इलाज कराना एक बड़ी चुनौती बन गई ।आर्थिक स्थिति सीमित होने के कारण उपचार में बड़ी रकम खर्च होने की बात सोच कर ही ख़ान परिवार परेशान था। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना से इस परिवार को हौसला और संबल मिला और बिना किसी आर्थिक बोझ के बच्चे का देश के नामचीन हार्ट हास्पिटल में उच्च स्तरीय इलाज संभव हो सका और अब नन्हें अबू बकर को नया जीवन मिल गया।

मुंबई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक जटिल हृदय सर्जरी की, जिसके बाद नन्हा अबू बकर अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर स्लीमनाबाद लौट आया है। बच्चे के स्वस्थ होने के बाद पूरे खान परिवार में अब खुशियां वापस लौट आईं।

परिजनों ने इस जीवनदायी सहयोग के लिए शासन, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सचमुच जीवनरक्षक साबित हो रही है। बताते चलें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारक परिवार के लिए शासन द्वारा 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार का प्रावधान है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button