ब्रेकिंग न्यूज़

माता का जगराता कार्यक्रम में किशोरी ग्रुप बिलासपुर की जगराता मंडली द्वारा भव्य और दिव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा

नगर के दलपत सागर गोवर्धन चौक मे 26 मार्च को होने वाले जगराता कार्यक्रम को लेकर नगर सहित पूरे बस्तर जिले के लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। कार्यक्रम को लेकर आयोजन कर्ता बस्तर धाकड़ क्षत्रीय राजपूत समाज के संरक्षक कुमार जयदेव ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 26 मार्च संध्या 7:00 बजे बिलासपुर के सुप्रसिद्ध किशोरी दी म्युजिकल ग्रुप एवं उनकी मंडली द्वारा जगराता का कार्यक्रम किया जाएगा । वहीं बिलासपुर से आ रहे जगराता कार्यक्रम के कलाकार ने जानकारी देते हुए कहा पहली बार बस्तर में ऐसा कार्यक्रम होने जा रहा है ।अधिक से अधिक संख्या में दर्शकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने कि अपील की है। कार्यक्रम को सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव बाबा , बस्तर धाकड़ क्षत्रीय समाज एवं भूतेश्वर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। लगभग 5000 से ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति का अनुमान है ।

कुमार जयदेव ने बताया इस कार्यक्रम की खासियत है कि बस्तर के समस्त लोगों की सहभागिता से यह कार्यक्रम किया जा रहा है । जयदेव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में माताएं बहने एवं आमजन इस कार्यक्रम को देखने सुनने अवश्य आए । उन्होंने बताया की ऐसे आयोजन धार्मिक ,सामाजिक, और सांस्कृतिक विरासत को प्रगाढ़ता और एकजुटता प्रदान करते है ।


कार्यक्रम के प्रभारी योगेश शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता को देखकर पिछले एक पखवाड़े से कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई और सभी को व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण देने की कोशिश की गई है । साथ ही जगह-जगह प्रचार वाहन भी लगाए गए है। कार्यक्रम दिव्य और भव्य होगी । योगेश शुक्ला ने सभी लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम पर आए और माता का जगराता का कार्यक्रम का आनंद ले।

वहीं बस्तर धाकड़ क्षत्रिय समाज के संभागीय अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने बताया कि जगराता कार्यक्रम के पश्चात 27 मार्च को बस्तर धाकड़ क्षत्रीय राजपूत समाज के द्वारा राम मंदिर परिसर पर समाज के विविध आयोजन किए जाएंगे ।जिसमें समाज की महिलाओं के खेल प्रतियोगिता सहित मेधावी छात्रों एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा ।

आयोजन समिति ने बताया लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष विधायक किरण सिंह देव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन कर्ताओं द्वारा नवरात्र के अष्टमी एवं नवमी को ध्यान में रखते हुए 26 एवं 27 मार्च को खीर प्रसाद, चाय काफी एवं फलाहार की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर किया गया है ।

कार्यक्रम स्थल –
दिनांक 26.03.2026, दिन गुरुवार, स्थान, दलपत सागर, गोवर्धन समुंद चौक, जगदलपुर, समय 7.00 बजे से
कार्यक्रमों के आयोजक –
कुमार जयदेव,
बस्तर धाकड़ क्षत्रीय राजपूत समाज एवं भूतेश्वर सेवा समिति आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी के कर्म कर्ता

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button