एसबीवीएन पब्लिक स्कूल नीमकाथाना ने लहराया परचम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर राजस्थान द्वारा घोषित किए गए सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में नीमकाथाना की एसबीवीएन पब्लिक स्कूल भुदोली रोड नीमकाथाना के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपने अथक परिश्रम विद्यालय की अनुभवी टीम व अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम रहा जिसमें छात्र संजय पुत्र श्री सुरेंद्र कुमार 94.17 परसेंट अंक हासिल किये छात्र सुमित पुत्र श्री अलकेश कुमार ने 94.00 अंक प्राप्त किये छात्रा स्वाती यादव पुत्री श्री सुरेश चंद यादव 92.33% छात्रा मुनमुन शेखावत पुत्री श्री जितेंद्र सिंह शेखावत ने 91.00% छात्र युवराज पुत्र श्री सुनील चेजारा ने 89.17% छात्रा अन्नू पुत्री श्री दिनेश कुमार ने 86.17% छात्रा हितेश पुत्री श्री सुभाष चंद ने 85.67% प्राप्त कर सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया जिस पर विद्यालय संस्था प्रधान श्री होशियार सिंह झाझडिया ने सभी छात्रों को मिठाई व माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया