राजस्थानराज्य

Rajasthan News पाली सोमवार रांकावत वैष्णव समाज के गणमान्य समाज बंधुओं ने युवाओं को आगे लाने एवं युवाओं में समाज के प्रति प्रेरणा

रिपोर्टर राजूदास वैष्णव रायपुर पाली राजस्थान

पाली सोमवार रांकावत वैष्णव समाज के गणमान्य समाज बंधुओं ने युवाओं को आगे लाने एवं युवाओं में समाज के प्रति प्रेरणा, कुरितियो को अंकुश को लेकर श्री सालासर रांकावत संस्था पाली का गठन किया,वरिष्ठ समाज बंधु पुजारी महावीर वैष्णव बागरेचा एवं राधेश्याम लाडला ने बताया कि पाली के केशव नगर स्थित बालाजी मंदिर पर वरिष्ठ समाज बंधुओं की तृतीय आम सभा में अंतिम निर्णय लेकर नई गठित श्री सालासर रांकावत संस्था पाली के नाम पर सहमति बनी तथा सभी गणमान्यों की आम राय लेकर कुलदीप वैष्णव भुम्बलिया को नवगठित संस्था का प्रथम निर्विरोध अध्यक्ष, दिनेश लाडला को सचिव, रमाकांत खटोड़ को कोषाध्यक्ष एवं रतन दास जालंधरा, शंकर दास, मुकेश लाडला, अशोक बागरेचा, भवानी शंकर व दशरथ तुकारिया को सदस्य घोषित किया।समाज के वरिष्ठ बंधु रामचंद्र पींसागन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए समाज के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य का निर्वाह करने की शपथ दिलाई गई। आम सभा में लक्ष्मण वैष्णव, दिनेश वैष्णव, पुखराज बागरेचा, राधेश्याम तुकारिया, रजनीकांत खटोड, मंगल दास वैष्णव, गोवर्धन दास वैष्णव, रामस्वरूप दास वैष्णव, राकेश दास वैष्णव, पवन वैष्णव, खुशवंत वैष्णव, पुरुषोत्तम वैष्णव, पवन वैष्णव, पुखराज वैष्णव, सुरेश वैष्णव, निरंजन वैष्णव, गौरी शंकर वैष्णव, कैलाश वैष्णव, दीपक वैष्णव, सुरेश लाडणा, हितेश वैष्णव, हरि दास वैष्णव, महेश बागरेचा, रमेश वैष्णव, नरेंद्र वैष्णव, नवीन वैष्णव, रामविलास वैष्णव, सावरदास वैष्णव, मोहित वैष्णव, गुड्डू वैष्णव आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button