उत्तरप्रदेश

भूमि पूजन के साथ पंचतत्व हरिहर महायज्ञ की शुरुआत, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भूमि पूजन के साथ पंचतत्व हरिहर महायज्ञ की शुरुआत, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड

17 मई से शुरू होगा महायज्ञ, तैयारियां तेज

भूमि पूजन करके झंडा फहराया गयाभरथना क्षेत्र के ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम में प्रस्तावित पंचतत्व हरिहर महायज्ञ के अंतर्गत सोमवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से पूरा परिसर भक्ति व श्रद्धा के माहौल से गूंज उठा।
निर्धारित समयानुसार प्रातः 11 बजे भूमि पूजन प्रारंभ हुआ। पिलुआ महावीर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री 108 हरभजन दास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कराया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई।

कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महायज्ञ की सफलता के लिए प्रार्थना की। धाम के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया ने बताया कि 17 मई से 15 जून तक पंचतत्व हरिहर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही तैयारियों को औपचारिक रूप से गति मिल गई है।

प्रीत चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का विशेष माहौल रहेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन की सफलता के लिए तैयारियां तेजी से जारी हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button