उत्तरप्रदेश

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न, शृंगार, हास्य और वीर रस से सराबोर हुआ मंच

भरथना में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न, शृंगार, हास्य और वीर रस से सराबोर हुआ मं

आए हुए पदाधिकारी को सम्मान किया गया भरथना कस्बा के मोहल्ला सरोजनी रोड स्थित जय वाटिका में रविवार को सद्भावना साहित्य परिषद के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों ने शृंगार, हास्य और वीर रस की रचनाओं के माध्यम से उपस्थित हिंदी प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता‘अन्नू’ ने विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इसके पश्चात परिषद के संस्थापक अरविन्द पोरवाल, अध्यक्ष रामनरेश पोरवाल, सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष विनय कुमार पोरवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र, पगड़ी एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसी दौरान कवि महेश मंगल की काव्य कृतियों का लोकार्पण भी किया गया।
कवियत्री मंजू मृदुल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कवि कुमार सूरज ने “दर्द ग़म में संवारे सभी जाएंगे” तथा डॉ. शर्मेश बाराबंकी ने “अकेला एक पिता बेहतर है, दस बच्चे खिलाता है” सुनाकर पारिवारिक स्थितियों पर प्रभावी कटाक्ष किया।
हरनाथ सिंह चौहान ने “वे बोली इतिहास यहाँ पर मैं भी तो गढ़ सकती हूँ” तथा डॉ. मंजू मृदुल ने “चाहती सम्मान हूँ, कुछ और माँगूँगी नहीं” सुनाकर खूब तालियाँ बटोरीं। बद्री प्रसाद द्विवेदी ने “मैं प्रश्न पूछता हूँ, माली कब आएगा तेरा बसंत?” और धर्मेश अविचल ने “हर दिल झूम रहा है अब तो” प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके अलावा संजय कुमार, डॉ. एस.के. श्याम, सुरेश चन्द्र, महेन्द्र मिहोनवी और हरीश चन्द्रहरि सहित अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर रामपाल सिंह राठौर, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, करुणाशंकर दुबे, ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव, शिवकुमार सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, अनिल पाठक, कृष्णपाल सिंह राठौर, रघुराज सिंह कुशवाह, वीरेन्द्र सिंह चौहान, अंकुर चौहान, दलवीर यादव, विपिन बिहारी दुबे, श्रीकृष्ण पोरवाल, संतोष वर्मा, जमुनादास लखवानी, अशोक रावत, सुशील पोरवाल और सुनील दीक्षित सहित सैकड़ों साहित्यप्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Etawah Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sagar Kumar

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button