
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
नीमकाथाना में पूर्व सैनिकों की ओर से सोमवार को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वन रैंक-वन पेंशन, मिलिट्री सर्विस पे वेतन विसंगतियों समेत अन्य मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने एसडीएम राजवीर यादव को प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। सबको एक समान रखे सरकार- पूर्व सैनिक धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए सैनिकों ने कोर्ट कैंपस में सभा आयोजित की। इसके बाद रैली की रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां केंद्र सरकार के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वीर चक्र विजेता जयराम सिंह डाबला ने बताया कि आजादी के बाद से ही जवानों के साथ अन्याय होता रहा है। अब वन रेंक वन पेंशन के रिवीजन, एमएसपी, सातवें वेतन आयोग में उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। वन रैंक पेंशन में जो टेबल बनाई गई है, उसके अंदर भी नायब सूबेदार, सूबेदार मेजर, आनरेरी लेफ्टिनेंट और कैप्टन को इस टेबल से बाहर रखा गया है। केन्द्र सरकार जवानों के साथ भेदभाव बंद करें। सबको एक समान रखे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द ही मांगे माने। पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि सैनिकों और सूबेदार को इस योजना से बिल्कुल भी फायदा नही हुआ हैं। इसमें केवल नायक ओर सिपाही को मामूली फायदा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि हम हार नही मानेंगे। ज्ञापन में सभी जवानों को एक रैंक एक पेंशन देने, इक्वल पे फिक्सेशन, इक्वल डिसेबिलिटी, पेंशन विसंगतियों समेत अन्य मांग की गई।

Subscribe to my channel