ब्रेकिंग न्यूज़

क्षेत्रीय साहू समाज ने होली मिलन व महिला दिवस मनाया

क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी ने रंग पंचमी पर होली मिलन तथा महिला दिवस कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहू समाज के गणमान्य जनो की उपस्थिति में महिलाओ के सम्मान में महिला दिवस कार्यक्रम उल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया।

तत्पश्चात् सद्भाव के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर तथा मुंह मीठा कर पर्व की बधाई दी गई। तत्पश्चात् नगाड़ों की थाप के साथ छत्तीसगढ़ी फाग गीत प्रस्तुत किये गये। इस दौरान बताया गया कि आगामी 15 मार्च को साहू समाज की आराध्या भक्त माता कर्मा जी की जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथस्थानीय सिरहासर भवन में मनाया जायेगा। जिसमे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

इस दौरान कौशल्या साहू, सुनीता साहू, पीलेश्वरी साहू, लता साहू, कुमारी साहू, सोनू कुमारी साहू, उर्मिला साहू, प्रमिला साहू, लक्ष्मी साहू, अहिल्या साहू, हेमलता साहू, दुर्गा साहू, पार्वती साहू, राजिम साहू, नीला साहू, नीला, कचरा साहू, चंपा साहू, सुखमति साहू, चमेली साहू, रतन साहू, सावित्री साहू, गणेश राम साहू, पालन साहू, जगदीश साहू, लाल बहादुर साहू, उमाशंकर साहू, देवनारायण साहू, बुधेलाल साहू, मोहनलाल साहू, मलखन राम साहू, उत्तम साहू, परमानंद साहू, संतोष साहू, हेमलाल साहू सहित साहू समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button