ब्रेकिंग न्यूज़

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस 241 बस्तरिया बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

दिनांक 08 मार्च 2026 को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस 241 बस्तरिया बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में बहुत हर्षोउल्लष से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यालय 241 वाहिनी सेडवा परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसमें वाहिनी की महिला कामिकों एवं उनके परिवार जनो द्वारा वॉलीबॉल, म्यूजिकल चेयर, फॉग जंप और लेमन स्पून रेस आदि खेलों में बढ़-चढ़ भाग लिया गया। इस अवसर पर हरविन्दर सिंह कमाण्डेन्ट, 241 बस्तरिया बटालियन ने अपने भाषण में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सक्षम एवं सशक्त बनाने, आगे बढ़ने, पढ़ाई करने तथा समाज में बराबरी की हिस्सेदारी बनाने के लिए चल रहे योजनाओं के बारे में संदेश दिया।

इस अवसर पर संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी एवं निरजंन कुमार निराला उप कमाण्डेन्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वित्तीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों / महिला कार्मिको को पुरस्कृत किया गया।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button