ब्रेकिंग न्यूज़

अपनों के खून से लाल हुआ सांसद का गांव, उपनेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम कलचा में होली मेले के दौरान हुई दो युवकों, उमेश बघेल और रोहित बघेल, की नृशंस हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। लखेश्वर बघेल ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि बस्तर के वर्तमान सांसद महेश कश्यप के अपने ही गृह ग्राम कलचा में इस तरह का जघन्य अपराध घटित हुआ है जब सांसद का अपना गांव सुरक्षित नहीं है, तो पूरे बस्तर की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल विधायक बघेल ने कहा कि होली जैसे पावन पर्व पर आयोजित मेलों में उचित पुलिस सुरक्षा का अभाव स्पष्ट दिखता है रात के 1:30 बजे सरेआम दो युवकों की हत्या होना यह दर्शाता है कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है।

सांसद के गांव में अपराध लखेश्वर बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन उनके अपने प्रभावशाली नेताओं के गांव में ही कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं सांसद महेश कश्यप को अपने क्षेत्र की जनता को जवाब देना चाहिए कि उनके गांव में ऐसी अराजकता क्यों है।भाजपा सरकार की विफलता छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार आई है, बस्तर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है हत्या, लूट और हिंसा की खबरें अब आम हो गई हैं। गृह विभाग और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। न्याय की मांग लखेश्वर बघेल ने मांग की है कि इस दोहरे हत्याकांड के सभी आरोपियों (जिसमें नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं) को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए साथ ही, उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे और सुरक्षा की मांग की है।विष्णुदेव साय सरकार पर निशाना प्रदेश में ‘सुशासन’ का दावा करने वाली साय सरकार में अपराधी बेखौफ हैं बस्तर की शांति अब भय में बदल रही है और सरकार केवल विज्ञापनों तक सीमित है।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button