ब्रेकिंग न्यूज़

डॉक्टर चाय वाला (अशोक जायसवाल) ने वृद्धाश्रम में वृद्ध माताओं के साथ बांटी खुशियां, भेंट की साड़ियां

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली, जब बस्तर में “डॉक्टर चाय वाला” के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक जायसवाल ने जगदलपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रही वृद्ध माताओं के साथ महिला दिवस की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं को साड़ियां भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके साथ आत्मीय समय बिताया।कार्यक्रम के दौरान वृद्ध माताओं के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट झलक रहा था। कई माताओं ने भावुक होकर कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास उन्हें यह एहसास दिलाते हैं कि समाज आज भी उन्हें सम्मान और स्नेह देता है।

इस अवसर पर अशोक जायसवाल ने कहा महिला दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है जिन्होंने अपना पूरा जीवन परिवार और समाज को समर्पित कर दिया। यदि हमारे छोटे से प्रयास से इन माताओं के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। साड़ी वितरण के साथ-साथ वृद्ध माताओं का हालचाल भी जाना गया और उनसे बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस पहल से आश्रम का वातावरण बेहद आत्मीय और भावनात्मक हो गया। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने इस सराहनीय पहल के लिए अशोक जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आश्रम में रहने वाली महिलाओं को मानसिक संबल मिलता है और उन्हें समाज से जुड़ाव का अनुभव होता है। बस्तर में “डॉक्टर चाय वाला” के नाम से पहचाने जाने वाले अशोक जायसवाल की यह पहल समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों या महत्वपूर्ण दिनों को सेवा से जोड़ दे, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना संभव है। यह पहल यह संदेश देती है कि सच्चा उत्सव वही है, जो दूसरों के जीवन में सम्मान, स्नेह और मुस्कान लेकर आए।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button