उत्तरप्रदेश

ऊँ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम परिसर में विशाल होली मिलन समारोह एवं विशेष महोत्सव संगोष्ठी का आयोजन हुआ

ऊँ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम परिसर में विशाल होली मिलन समारोह एवं विशेष महोत्सव संगोष्ठी का आयोजन हुआपदाधिकारी को सम्मानित किया गया

#इटावा। भरथना–बकेवर रोड स्थित विरोधी मोड़ पर ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम परिसर में विशाल होली मिलन समारोह एवं विशेष महोत्सव संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

आए हुए पदाधिकारी का सम्मान किया गयाकार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू, पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, पालिका अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, महेश सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी विक्रम सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह सहित नगर एवं जनपद के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

धाम के मुख्य न्यासी एवं कार्यक्रम के आयोजक /मंदिर के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर, पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान धाम परिसर में फूलों की भव्य होली खेली गई। श्रद्धालुओं व अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर व देहात के वरिष्ठ समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button