ब्रेकिंग न्यूज़

उड़ाॅगी गांव के युवाओं में समाज के प्रति दिखी समर्पण।

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जिला की छोटे से कस्बे में निवास करने वाले आदिवासी बहुल क्षेत्र ग्राम उड़ाॅगी में युवाओं की नई पहल।।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के छोटे से गांव जहां पर युवाओं ने मिल कर लगभग 40 युवाओं का ग्रुप बना कर हर माह पैसे इकट्ठे किए और उस पैसों से जरूरत मंद लोगों का सहयोग करने और हर तीज त्यौहार को धूमधाम से मना कर भाई चारे की भावनाओं को आगे लाने के लिए कदम उठाए है। इसी सहयोग की भावनाओं से गांव की बुजुर्ग महिला रतली बाई नेटी का आकस्मिक मृत्यु हो जाता है। उस मृत परिवार को उनके दुख बांटने के लिए युवाओं के समिति ने अपने फंड से कुछ राशि दे कर दुखी परिवारों को सहयोग कर एक नया मिसाल कायम किया है। इस सहयोग की भावना को गांव में सभी तरफ सराहना किया जा रहा है।

वही युवाओं के ग्रुप ने इस तरह सभी जरूरत मंद गांव के लोगों की सहयोग कर गांव में आत्मीय भाव पैदा कर भाई चारा को बढ़ावा देने का फैसला करते हुए समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए एक प्रेरणा का केंद्र बन कर उभर रहे है।।

REPORTER NILKANTH YADAV Bilaspur,Janjgir Chhattisgarh News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button