राजस्थानराज्य

Rajasthan News क्षेत्र में बढ़ रहे चिट्टे व मेडिकल नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन अरुण पारीक के नेतृत्व में युवाओं ने पुलिस थाने पर किया प्रदर्शन

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

एंकर:- रायसिंहनगर क्षेत्र में बढ़ रहे चिट्टे व मेडिकल नशे के खिलाफ रोक लगाने की मांग को लेकर आज रायसिंहनगर के युवाओं ने अरुण पारीक के नेतृत्व में पुलिस थाने पर प्रदर्शन कर थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
इस दौरान अरुण पारीक ने बताया की जिले सहित सीमावर्ती क्षेत्र रायसिंहनगर में चिट्टा सरेआम होने से आमजन में चिंता का विषय है यह युवाओं के जीवन को बर्बादी और समाज को अपराधिक मामलों में तेजी ला देने की दस्तक है नशे के आदि युवाओं द्वारा ही रोजाना लूटपाट व चोरी के मामलों में वृद्धि हुई है अतः नशे पर पर समय रहते अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी है

चिट्टे का कारोबार पंजाब से सटे होने के कारण हमारे जिले में होता हुआ पूरे राजस्थान में फैलता जा रहा है वही मेडिकल नशा धड्डले से बिक रहा है इस कारोबार के फैलने के पीछे मेडिकल नशा बेचने वाले लोगों का हाथ है क्योंकि मेडिकल नशा का काम भी धड़ल्ले से हो रहा है, समाज विरोधी नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में सतर्कता का निर्वहन करें ताकि भारत का भविष्य सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ सके

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button