
रिपोर्टर संजय मीणा झुंझुनूं राजस्थान
रैली में 12 लाख लोगों के पहुंचने का दावा
जयपुर। सैनी राजपूत ब्रामण के बाद राजस्थान में अब एससी-एसटी की महापंचत जयपुर के मानसरोवर के पोलोग्रांड में सरकार को ताकत दिखाई। प्रदेश के कोने कोने से उमड़े लाखो लोग जयपुर 3 घंटे जाम की स्थिति पैदा हो गई। रैली में 12 लाख लोगो के पहुंचने का दावा किया गया। एससी एसटी के लोगो के खिलाफ आंदोलन के दौरान लगे मुकदमे वापस लेने, बैक लॉक भरने, निजी क्षेत्र में आरक्षण देने, सीएम चेहरा एससी एसटी से बनाने, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण बोर्ड का घटन करके अलग से पावर देने, एससी-एसटी पर हो रहे अत्याचारों की रोकथाम और कठोर कानून अमल में लाने जनसंख्या के आधार पर समाज का आरक्षण बढ़ाने जैसे कई मुद्दों को उठाया गया। वक्ताओ ने कहा कि जल्द ही सरकार हमारे अधिकारों को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया तो फिर से हम लोग लाखो की संख्या में जयपुर में रैली करेंगे। रेली में लाखो लोगो ने नीले झंडो थामे रखे। हजारों लोगो ने जय भीम और बिरसामुंडा के नारो से पंडाल को गुंजायमान कर दिया। भीड़ इतनी भारी थी कि पांडाल छोटा पड़ गया। लोग बिल्डिंगों के ऊपर दिखाए देने लगे। महापंचायत में अंबेडकर वेल्फियर सोसायटी के अध्यक्ष अतरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ रविप्रकाश महरडा, बीएल बैरवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा,मंत्री गोविंद राम मेघवाल, आदिवासी मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, मंत्री ममता भूपेश, विधायक कांति लाल, राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रमोद विधायक, वेद प्रकाश सोलंकी, जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील, मंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा, आईपीएस सत्यवीर, बीएल मीणा, मेघवाल समाज के अध्यक्ष रवि, राजेश भाईड़ा, मानसिंह मीणा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष पल्दा विधायक रामनारायण मीणा सामाजिक अधिकार मंच के गिर्राज जोड़ी, रोशन मुंडोतिया, देवीप्रसाद वर्मा, सेवानिवृत्त अधिकारी केसी घुमरिया, आईपीएस कुंवर राष्ट्रदीप, कर्मचारी महासंघ विनोद कुमार मीणा राज्य सरकार के मंत्री विधायक पूर्व विधायक एवं मंत्रियों सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

Subscribe to my channel