ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा 2026 का लाइव प्रसारण एवं संवाद कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी तितिरगांव के छात्र व शिक्षक सम्मिलित रहे

पूरे देश के विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा परीक्षा के तनाव को कम करने के उपायों की जानकारी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा 2026 का लाइव प्रसारण एवं संवाद कार्यक्रम का आज हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगांव में लाइव प्रसारण छात्रों को दिखाया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगांव की प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर तथा पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता गजेंद्र श्रीवास्तव ने परीक्षा पर चर्चा 2026 के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उसके पश्चात समस्त छात्र-छात्रा ध्यानपूर्वक स्मार्ट टीवी के माध्यम से परीक्षा पर चर्चा 2026 में माननीय प्रधानमंत्री जी के छात्रों के साथ की गई वार्ता को सुना व देखा गया। अलग-अलग प्रदेशों के छात्रों के द्वारा परीक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का उत्तर प्रधानमंत्री ने बड़ी सरलता के साथ दिया जिसे छात्रों ने देखा व समझा।

प्रधानमंत्री ने छात्रों से समय प्रबंधन, आत्मविश्वास एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला और कहा कि छात्रों को परीक्षा एक उत्सव की तरह लेना चाहिए जिस तरह हम सभी अपने-अपने घरों में कोई भी उत्सव की पूर्व तैयारी करते हैं और खुशी-खुशी उत्सव मनाते हैं इस तरह परीक्षा को भी बिना तनाव के करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक श्रीमती सावित्री कश्यप, पुष्पलता मसीह, निशा भदोरिया, निशा गौतम, अपर्णा राजपूत, बेबी रानी महापात्र, रितु सिंह, सरिता कश्यप, नीलम झा, कुमारी रूपा यादव, पुष्पा साहू ,डीके साहू, अजय मरकाम आदि शिक्षक कुछ पालक गण भी उपस्थित रहे।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button