ब्रेकिंग न्यूज़

शकलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वशिष्ठ चौहान और विधायक शत्रुघ्न महतो की सहभागिता से बढ़ी रौनक

कतरास क्षेत्र में आयोजित पवित्र कलश यात्रा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में वार्ड नंबर 2 से पार्षद प्रत्याशी वशिष्ठ चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न महतो ने भंडारीडीह से लेकर सूर्य मंदिर तक यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। वहीं वशिष्ठ चौहान और विधायक शत्रुघ्न महतो ने श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलकर धार्मिक आस्था का सम्मान किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान वशिष्ठ चौहान ने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को सहेजना उनकी प्राथमिकता है और वे हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहेंगे। विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कलश यात्रा में समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आयोजन की सफलता में स्थानीय युवाओं और समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button