ब्रेकिंग न्यूज़

ब्लॉक प्रमुख ने वर्चुअल माध्यम से देखा बजट प्रसारणः मझगवां ब्लॉक सभागार में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बरेली के ब्लॉक मझगवां सभागार में ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह लोधी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण देखा। यह प्रसारण रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट प्रस्तुति के अवसर पर किया गया

इस अवसर पर आंवला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों ने भी वर्चुअल माध्यम से बजट प्रस्तुति देखने के लिए उपस्थित थे।

ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह लोधी ने इस दौरान कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास, युवाओं, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bareilly Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Shahanshah

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button