भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर ने की विधिवत पूजा अर्चना..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शुक्रवार को शाम ग्राम पंचायत आड़ावाल में आयोजित भागवत कथा एवं बंगीय समाज में अष्ट प्रहरी श्री श्री हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ग्राम पंचायत आड़ावाल के दुर्गा मंडप में आयोजित भागवत कथा में शामिल होकर भागवत कथा का श्रवण किया साथ ही बंगीय समाज में आयोजित श्री श्री हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर पूजा अर्चना की ।

बंगीय समाज में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें शुक्रवार को हरिनाम संकीर्तन का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल होकर पूजा अर्चना किया साथ ही समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों से भेंट मुलाकात कर उन्हें चर्चा किया।

इस दौरान महापौर संजय पांडे, संग्राम सिंह, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,सुब्रतो विश्वास,व अन्य उपस्थित थे।




Subscribe to my channel