कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के प्रक्षेत्र को विकसित करने पर दिया गया बल
रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा
कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के प्रक्षेत्र को विकसित करने पर दिया गया बल

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के डॉ. आर. बी. सिंह निदेशक प्रसार ने कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में बैठक कर कार्यों की समीक्षा की । बैठक में केंद्र द्वारा किए जाने वाले कार्यों ऑन फॉर्म ट्रायल, प्रदर्शन, केंद्र के प्रक्षेत्र में की जा रही गतिविधियों, केंद्र पर संचालित इकाइयों आदि की जानकारी प्राप्त की । केंद्र पर संचालित वर्मी कंपोस्ट इकाई, फल व सब्जी पौध उत्पादन इकाई, बीज उत्पादन,मशरूम उत्पादन इकाई, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला आदि की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये । उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन इकाई को अलग चैंबर में संचालित किया जाये । प्रक्षेत्र की ऊसर भूमि में आंवला, बेल, अमरूद, बेर का मातृ बाग स्थापित कर फल पौधे तैयार कर कृषकों को उपलब्ध कराये जायें तथा फलदार वृक्षों की सघन बागवानी की जाये । डॉ. एस. के. वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र ने कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । इस अवसर पर डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव वरिष्ठ वैज्ञानिक पशुपालन, डॉ. मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडे मृदा वैज्ञानिक, डॉ. दिनेश कुमार पांडे प्रक्षेत्र प्रभारी, इंद्रभूषण सिंह कार्यालय अधीक्षक एवं लेखाकार तथा विक्रम सिंह यादव चालक आदि उपस्थित रहे । इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के वैज्ञानिक विपिन कुमार तथा सुब्रजीत साईं उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel