उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News नगर के सुभाष चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान पूर्व विधायक जी का जोरदार स्वागत किया गया।

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

आज नगर के सुभाष चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान पूर्व विधायक जी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोशा मुझ जैसे कार्यकर्ता पर जताया है इसके लिए मैं पार्टी संगठन का आभारी हुं मैं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हुं कि आपके सम्मान के चौबीस घंटे तत्पर रहूंगा ओर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी जी के नेतृत्व वाली सरकार में देश के प्रत्येक नागरिक को अनेकों जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ विकास की गंगा बहा रही है देश व प्रदेश में भय मुक्त वातावरण है। भाजपा पदाधिकारिओं ने जोरदार पटाके चलाकर एवं ओवरब्रिज से पुष्प वर्षा की ओर इक्क्यावन किलो की माला पहना कर एवं साफा बांध कर भव्य स्वागत किया। भव्य स्वागत से प्रदेश महामंत्री गदगद दिखे।कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ फूल मालाओं से उनको लाद दिया। इस दौरान विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, निर्माण विभाग ब्रजक्षेत्र संयोजक सुशील पोनिया, जिला महामंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री संजय सिंह परमार, एससी मोर्चा ब्रजक्षेत्र सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री लोकेश जादौन, जिला महामंत्री दीपक चौधरी, अभिषेक प्रताप सिंह, आकश शर्मा, दीपक राजौरिया, एडवोकेट शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अमित प्रताप चौहान, नरेन्द्र प्रताप, मुकेश धामा, संध्या गौतम, अजीत जुरैल, रिंकू ठाकुर, शैलेन्द्र बाल्मीकि, सुधीर कुमार, नरेन्द्र चक, हेमंत चक, आदि लोग मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button