Madhya Pradesh News ब्लाक कांग्रेस कार्यालय मोहगाँव में प्रेस कांफ्रेंस पत्रकार वार्ता आयोजित

✍🏼 रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला:- जिले के कार्यालय ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव में प्रेस कांफ्रेंस पत्रकार वार्ता कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें अडानी व मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर एवं भाजपा सरकार द्वारा महंगाई, बेरोजगारी और राहुल गाँधी की सदस्यता को समाप्ति एवं अन्य मुद्दों को लेकर किया गया। प्रेस कांफ्रेंस वार्ता में ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव अध्यक्ष इकबाल खान ने राहुल गाँधी जी की संसद सदस्यता समाप्त किया गया विषय में कहा कि भाजपा सरकार राहुल गाँधी जी के सदस्यता को बहाल किया जाना चाहिए यदि बहाल नही किया गया तो देश के सभी कांग्रेसियों के द्वारा उग्र आंदोलन करने को विवश होना पडेगा। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव अध्यक्ष इकबाल खान, बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हसीब खान, जिला कांग्रेस आईटी सेल व सोशल मीडिया उपाध्यक्ष हीरा सिंह उइके, ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव उपाध्यक्ष राजेंद्र झारिया, चाबी मंडलम अध्यक्ष धनेश झारिया, ब्लाक युवा कांग्रेस मोहगाँव कार्यकर्ता जयपाल मार्को सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता गण शामिल रहे।




Subscribe to my channel