ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, भीड़ में टूटा सुरक्षा घेरा, इंजन पर चढ़े सांसद

👉अमृत भारत एक्सप्रेस के स्वागत में उमड़ी भीड़, धनबाद स्टेशन पर अव्यवस्था

👉धनबाद में अमृत भारत ट्रेन का जोशीला स्वागत, इंजन तक पहुंचे सांसद

👉उद्घाटन स्पेशल अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद पहुंची, समर्थकों की भीड़ से बिगड़े हालात

👉अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन पर धनबाद स्टेशन बना सियासी शक्ति प्रदर्शन का गवाह

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई सांतरागाछी–आनंदविहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के धनबाद पहुंचने पर प्लेटफार्म संख्या तीन पर भव्य स्वागत किया गया। रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद ढुलू महतो और स्थानीय विधायक राज सिन्हा शामिल हुए।

ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही सांसद के समर्थकों की भारी भीड़ प्लेटफार्म पर उमड़ पड़ी, जिससे आरपीएफ की भीड़ नियंत्रण व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हालात ऐसे बने कि अमृत भारत एक्सप्रेस के पहुंचते ही भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। सांसद ढुलू महतो ट्रेन के इंजन पर चढ़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते दिखे, जबकि विधायक राज सिन्हा ट्रेन की सीढ़ी तक ही पहुंच सके। करीब दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।

इस दौरान एडीआरएम अमित कुमार, सीनियर डीसीएम मोहम्मद इकबाल, मिल्टन पार्थसारथी, जेडआरयूसीसी सदस्य पिंटू सिंह सहित कई रेल अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

👉लेट पहुंची अमृत भारत, राजधानी-दुरंतो भी प्रभावित

अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय 8:55 बजे के बजाय रात 9:29 बजे धनबाद पहुंची और 9:30 बजे प्रस्थान कर गई। वहीं सियालदह–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और सियालदह–बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस भी विलंब से स्टेशन पहुंचीं।

👉चालक और गार्ड के लिए यादगार पल

सांतरागाछी से धनबाद तक ट्रेन चलाने वाले चालक अजीत कुमार सिन्हा, सीनियर चालक एस. चक्रवर्ती और गार्ड एस. नंदी ने इसे अपने करियर का गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाई गई ट्रेन को चलाना सम्मान की बात है। धनबाद से आगे डीडीयू तक ट्रेन को धनबाद के चालक और गार्ड ने संभाला।

इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार, संजय झा, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button