ग्राम पंचायत बिचुआ में क्रिकेट का महाकुंभ, 16 टीमें ले रहीं हिस्सा

कटनी।
ग्राम पंचायत बिचुआ में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वर्गीय पंडित रामाधार तिवारी स्टेडियम में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 18 जनवरी से हो रहा है, जिसमें जिलेभर की लगभग 16 टीमें पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग ले रही हैं।
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंटों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं। क्रिकेट के माध्यम से ग्रामीण युवा आगे बढ़ें और कटनी जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करें, इसके लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे पूरे मनोयोग से खेल सकें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

आयोजक समिति की ओर से दीपेंद्र मिश्रा ने बताया कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मैदान की बेहतर व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ टूर्नामेंट आयोजित करना नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल के युवाओं को खेल के जरिए आगे लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी, वहीं उपविजेता टीम को भी आकर्षक नगद इनाम और सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समय-समय पर विशेष प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर युवा नेता अखिल पांडे ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते



Subscribe to my channel