पांचाल में भव्य सामाजिक समरसता महायज्ञ व सम्मान समारोह, हिन्दू सम्मेलन एवं खिचड़ी सहभोज का आयोजन
कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने किया संबोधन
आंवला रामनगर पांचाल की पावन धरती पर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने हेतु भव्य सामाजिक समरसता महायज्ञ व सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण, हिन्दू सम्मेलन तथा खिचड़ी सहभोज का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदरणीया अंजली द्विवेदी जी रहीं, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदरणीय सह प्रांत कार्यवाह श्रीमान राजपाल जी का सान्निध्य आयोजन को विशेष गौरव प्रदान करता रहा। मंच से वक्ताओं ने पांचाल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्र जागरण की भूमि बताया।
सम्मान समारोह के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। यह क्षण उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणास्रोत रहा। हिन्दू सम्मेलन में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम एवं समरसता पर ओजस्वी विचार रखे गए, जिससे जनमानस में सांस्कृतिक चेतना का संचार हुआ।
कार्यक्रम के उपरांत आयोजित खिचड़ी सहभोज ने सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया। सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर सहभोज ग्रहण किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना और अधिक प्रबल हुई।
समग्र रूप से यह आयोजन पांचाल की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकजुटता एवं राष्ट्रवादी चेतना को सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ और भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता का संकल्प लिया गया।
ब्यूरो चीफ शहंशाह बरेली उत्तर प्रदेश



Subscribe to my channel