ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के तत्वाधान में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मोदी की गारंटी के तहत चार सूत्रीय मांगों को लेकर 17 जनवरी को एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर रैली के माध्यम मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

फेडरेशन की प्रमुख मांगें है,, सहायक शिक्षकों के वेतन में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर क्रमोंन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए। प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवाकाल की गणना करते हुए समस्त शासकीय लाभ प्रदान किए जाएँ। पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए। VSK ऐप को निजी मोबाइल में डाउनलोड करने की बाध्यता समाप्त की जाए।

संघ के अध्यक्ष देवराज खूंटे ने स्पष्ट किया है कि हमारी मांगे मोदी की गारंटी में शामिल है हमने कई बार ज्ञापन के माध्यम से आवेदन निवेदन किया। लेकिन विगत 2 वर्ष होने के उपरांत भी हमारी मांगे पूरी नही की गई है।यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप देने की बात कहीं।

आंदोलन को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान , जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष देवदास कश्यप ,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संगठन सचिव संजय वैष्णव , सचिव जी एल यादव एवं टीचर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष लुदर्शन कश्यप , पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष तुलादास मानिकपुरी , नियमित चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष उमेश मेश्राम एवं अन्य संघो ने हड़ताल स्थल पहुंचकर समर्थन देकर हड़ताल में शामिल हुए।

कार्यक्रम में फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे, जिला सचिव गणेश्वर नायक, प्रदेश संयुक्त सचिव काशीनाथ बघेल, श्रीमती दुर्गा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर,जिला कोषाध्यक्ष एस एस जॉन,जिला संरक्षक गुणसागर जोशी, जिला प्रवक्ता आलोक चौबे,दुर्गेश कुंजाम, जिला महिला प्रकोष्ठ यासमीन श्रीवास, पुष्पा मानिकपुरी, प्रतिमा राय चौधरी,राखी कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष अधीन सोरी, कमल कश्यप, कौशिल्या सोरी,कृष्णलाल गाँधारला, महताप सिंह बघेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष जुगो मौर्य,गनोरम कश्यप, ब्लॉक सचिव हीर सिंह सिहारे,दुर्गेश कुंजाम, ओमकार सिंह कवर, धर्मेंद्र मरकाम,महेंद्र मंडावी,रश्मि नाग, सुमन मौर्य, हिरमती भारद्वाज अनीता बघेल सहित सैंकड़ो की संख्या में शिक्षक साथी सम्मिलित हुए।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button